मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मीनापुर, हिसं। रामपुरहरि थाना के हजरतपुर गांव में सोमवार की रात आग लगने से शंभू सिंह का घर सहित करीब चार पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गई। स्थानीय मुखिया जय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि गृहस्वामी का गहना, जेवर और साइकिल सहित कुछ नगद रुपए भी जल गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दी गई है। अंचलाधिकारी कुणाल कुमार गौरव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...