संभल, अगस्त 10 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को ग्राम हजरतनगर गढ़ी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ राजरानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गढ़ी से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों ने बाइक व पैदल शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से शुरू होकर सिरसी-बिलारी मार्ग के तिराहे, रेलवे क्रॉसिंग, मुख्य बाजार और रामलीला रोड से होते हुए ग्राम की विभिन्न गलियों से निकली। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भारत माता की जय के जयघोष से गूंजा सिराथू कस्बा इस अवसर पर सिरसी नगर पंचायत के चेयरमैन कौसर अब्बास...