लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को अभियान चलाया। प्रवर्तन विभाग और विशेष दस्ते ने शहर के व्यस्त इलाकों में सड़कों और फुटपाथों पर जमे बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जोन-1 के जोनल अधिकारी ओपी सिंह के नेतृत्व में हजरतगंज चौराहा से डालीगंज पुल तक सघन अभियान चलाया गया। शहर के इस सबसे महत्वपूर्ण मार्ग पर फुटपाथों और सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को सुचारू किया गया। जोन-2 में राजाबाजार वार्ड स्थित फूल मंडी और मेडिकल कॉलेज के आसपास बड़ी कार्रवाई की गई। यहां न केवल अतिक्रमण हटाया गया, बल्कि गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई हुई। 14 दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया। नियमों के उल्लंघन पर 14 चालान काटकर 14,200 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। न...