बदायूं, मई 4 -- हजरतगंज गांव से पशुशाला में बंधीं दो भैंस चोर हांक ले गये। पीड़िता ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव में रहने वाली गायत्री देवी पत्नी विजय कुमार ने बताया कि बीती शाम पशु शाला में पांच भैंस बांधकर घर सोने चली गई। रात में आंधी आने पर उठकर पशु शाला पहुंचीं तो वहां दो भैंस गायब देखकर आसपास काफी देर तक परिजनों के साथ तलाश किया। कहीं पता नहीं चलने पर सुबह पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...