लखनऊ, मार्च 24 -- करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग में गैराज और कार बाजार चल रहे थे और वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मल्टीलेवल पार्किंगों का निरीक्षण किया तो इसका खुलासा हुआ। इनमें अव्यवस्थाएं देखकर हैरान रह गए। हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध रूप से संचालित कार बाजार और गैराज सील करा दिया। महापौर और नगर आयुक्त ने हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग एवं केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने बनी मल्टीलेवल पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। इससे हड़कंप की स्थिति बन गई। महापौर और नगर आयुक्त सबसे पहले हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचे। यहां लिफ्ट बंद पाई गई, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। इसके अलावा पार्किंग के बेसमेंट में अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचाल...