लखनऊ, जनवरी 31 -- हजरतगंज में श्रीराम टावर के पास स्थित ग्लोब कैफे में गुरुवार देर रात दो युवकों को बंधक बनाकर जमकर पीटा गया। दोनों देर रात चाय पीने पहुंचे थे। कैफे मालिक से कटिंग चाय के साथ एक अतिरिक्त गिलास मांग लिया था। आरोप है कि इस पर कैफे मालिक ने गालीगलौज की। युवकों के विरोध पर मालिक ने 10-12 लोगों के साथ मिलकर दोनों को बंधक बना लिया। लोहे की रॉड और कलछुल से जमकर पीटा। बवाल की सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने धरपकड़ कर कैफे मालिक समेत 10 को गिरफ्तार कर लिया। अम्बरगंज निवासी सैय्यद अबुल हसन के मुताबिक वह अपने मित्र शिजान शेख के साथ ग्लोब कैफे में चाय पीने गए थे। वहां पहुंचकर मालिक मोहम्मद अजहर से कटिंग चाय मांगी। चाय आने पर एक गिलास मांगा। इस पर अजहर भड़क गए। गालीगलौज करने लगे। विरोध पर धक्का दिया तो वह गिर गए। अबुल हसन ने बताया कि ...