हाजीपुर, मई 18 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय रामाशीष चौक स्थित एक सभागार में स्वच्छता के जनक संत शिरोमणि गाडगे की 150वीं एवं भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती संयुक्त रूप से समाहरो पूर्वक मनाई गई। समारोह का आयोजन संत गाडगे संस्थान आखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई वैशाली तथा संत गाडगे सेवा संस्थान वैशाली के तत्वाधाान में किया गया। उद्धाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी ने अपने हक व अधिकार के लिए समाज के लोगों को एकजुट रहने और बच्चों को उचित शिक्षा देने का आह्वान किया। एक दूसरे से अच्छा संबंध रखने और संत गाडगे और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। स्थानीय विधायक अवधेश सिंह ने संस्थान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नप सभापति डॉ. संगीता कुमारी संत गाडगे ए...