हक मांगने पैदल लखनऊ जाएंगे सुहागनगरी के सफाईकर्मी
फिरोजाबाद, मई 9 -- फिरोजाबाद। ठेका कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ संयुक्त रूप से लखनऊ तक पैदल यात्रा करेगा। यह यात्रा ठेका कर्मचारी अधिकार यात्रा के रूप में 12 मई को सुबह 10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। शनिवार को वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने बताया के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 18000 को बढ़ाने की घोषणा की थी। नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कार्यरत सफाई मजदूर के भेदभाव किया जा रहा है। इसी को लेकर के यह यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि जब शिक्षामित्र का मानदेय बढ़ाया जा सकता है तो नगर निगम के सफाई मजदूर एवं अन्य ठेका कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उनका संगठन सफाई कर्मचारियों के हक के लिए यह यात्रा निकालेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ पहुंचकर मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.