हक के लिए दिल्ली पहुंचेगा गुर्जर समाज : हरिश्चंद्र भाटी
बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद में सोमवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में गुर्जर सम्मान स्वाभिमान रैली की तैयारियों को लेकर सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने समाज के लोगों से 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
संघर्ष और एकता हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि समाज को अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। रैली के माध्यम से सरकार के समक्ष गुर्जर समाज की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान में गुर्जरों को दिए जा रहे आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूचि में शामिल करने, 10 प्रतिशत आरक्षण, न्यायपालिका में प्रतिनिधित्व बढ़ाने तथा योग्य लोगों को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.