बिजनौर, मार्च 5 -- ​बिजनौर। प्रशासनिक उदासीनता और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक 77 वर्षीय बुजुर्ग ने आर-पार की जंग का ऐलान किया है। बिजनौर निवासी गोविन्दराम ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (मेरठ) को पत्र लिखा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 20 दिनों में उनकी न्यायोचित ईपीएस-95 पेंशन और बकाया राशि (एरियर) का भुगतान नहीं किया गया तो वे 28 मार्च से कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। बिजनौर की गांधी मार्केट निवासी गोविन्दराम का आरोप है कि वे दो साल से पेंशन के लिए मेरठ स्थित भविष्य निधि संगठन के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने जन्मतिथि से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और फॉर्म 10डी जमा कर दिए थे। आरोप है कि रिश्वत की मंशा के कारण उनके दावों को बार-बार खारिज किया जा रहा है। अधिकारी यह बहाना बना रहे हैं कि कार्यालय रिकॉर्ड में उनकी जन्म...