रामगढ़, मई 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा न्यू बैरेक मैदान में रविवार को झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष किशुन नायक और संचालन विक्रम गुप्ता ने किया। बैठक में सीसीएल भुरकुंडा प्रबंधन की मनमानी पर रोष जताते हुए विरोध करने का संकल्प लिया गया। किशुन नायक ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन के साथ-साथ आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए (आरए माइनिंग) प्रभावितों को नजरअंदाज कर चल रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण संगम खुली खदान है, जहां बहुत खामोशी से काम शुरू किया गया। यहां तक की मोर्चा को भी जानकारी देना मुनासिक नहीं समझा गया। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रबंधन की नीति दोषपूर्ण है। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि प्रभावितों को उजाड़ने से पहले बसाने की व्यवस्था सहित नौकरी, मुआवजा आदि मूलभूत सुविधाएं देनी होगी, अन्यथा वे खदान...