दरभंगा, अप्रैल 8 -- कमतौल। जाले दक्षिणी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मेधा सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा 9वीं व 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। मैट्रिक व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पवन कुमार मेहता समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अनु कुमारी, कहकशा परवीन, पूजा कुमारी व दीपिका कुमारी सहित कई छात्र-छात्राओं को सम्मान मिला। अंत में प्रधानाध्यापक राम लखन मंडल ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.