रामपुर, दिसम्बर 9 -- स्वार के मीरापुर गांव में लड़का पैदा करने की दवाई देने मामले में हकीम पर रिपोर्ट दर्ज होगी। आयुर्वेदिक विभाग की ओर से उसके क्लीनिक को बंद कर तीन दिन में नोटिस का जवाब देने का वक्त दिया गया था मगर हकीम ने विभाग के पास अपना जवाब नहीं दिया है। छह दिसंबर को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. वंदना रानी के नेतृत्व में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की टीम ने मीरापुर स्थित क्लीनिक पर छापा मारकर लड़का पैदा करने की दवाई देने वाले हकीम को पकड़ा था। टीम ने आरोपी हकीम के कब्जे से अनेक प्रकार की दवा बरामद की। विभाग को जानकारी मिली थी कि यहां पर काफी समय से हकीम के द्वारा लड़का पैदा करने की दवाई दी जा रही है। विभाग ने उस वक्त हकीम को नोटिस जारी कर तीन दिन में दवाखाने के कागज उपलब्ध कराने की मोहलत दी थी। सोमवार को तीन दिन पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.