समस्तीपुर, जून 3 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर हकीमाबाद गांव में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने हकीमाबाद टारा वार्ड संख्या-5 निवासी विनोद राय के पुत्र आकाश कुमार गुजर के घर पर कार्रवाई की, जहां से एक प्लास्टिक बोरे में रखी 9.9 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन बासुकी ने बताया कि नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है तथा फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- फल दुकान व उससे जुड़े मकान से 70 लीटर शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...