बिजनौर, नवम्बर 23 -- किरतपुर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल हकीकतपुर प्रयाग में बैगलेस डे के अवसर पर बालिकाओं को समाजसेवी सरिता देवी द्वारा सिलाई के टिप्स दिए गए। बालकों द्वारा बागवानी का कार्य करते हुए पौधों की कटाई छंटाई की गई। विभाग द्वारा अगले 10 शनिवारों तक जूनियर स्कूलों में बैगलेस डे रखने का निर्देश दिया गया है इसका उद्देश्य विभिन्न प्रकार की कुशलताओं से परिचित होना तथा व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करना है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रथम नो बैग डे के दिन हकीकतपुर प्रयाग में समाजसेवी सरिता देवी द्वारा सिलाई की मशीन पर बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के कपड़ों की कटिंग व सिलाई करना सिखाया गया। उधर छात्रों द्वारा विद्यालय में बने लान व पौधों की शिक्षक विशाल यादव के नेतृत्व में ट्रीमिंग की गई। छात्र-छात्राओं ने बैगलेस डे का आनंद लेते हुए सभी कार्यों को अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.