बिजनौर, मार्च 23 -- बिजनौर। शिक्षक गुलशन गुप्ता के अथक प्रयासों के चलते हकीकतपुर प्रयाग के एक-दो नहीं बल्कि छह बच्चों ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। शिक्षक गुलशन गुप्ता ने बताया कि छात्र सार्थक कुमार 20वीं रैंक, मुकुल कुमार 22वीं रैंक और गर्वित चौधरी, शिवा चौधरी, आशीष कुमार, आर्यन कुमार चयनित हुए। शिक्षक द्वारा विद्यालय में चयनित सभी छह छात्रों को उपहार देकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। उधर, नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के परिणाम में विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा तनिष्का ने क्वालीफाई किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...