सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित हकाम गांव में नल-जल योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। सरकार की हर घर नल का जल योजना यहां केवल कागजों तक ही सीमित है। गांव के कई मोहल्लों में नल सूखे पड़े हैं। कहीं टोटी टूटी हुई है, तो कहीं पाइप क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगहों पर पाइपलाइन निर्धारित गहराई से कम में बिछाई गई है। हद तो यह है कि नल-जल योजना के संचालन के लिए अब तक बिजली कनेक्शन तक नहीं लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...