मधुबनी, मई 2 -- राम शरण साह मधुबनी। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों को अपनी शिकायतें व सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने के लिए जिले में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह पहल सात निश्चय थ्री के अंतर्गत सबका सम्मान, जीवन आसान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। 19 मई 2026 को जिले के चयनित 26 पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। चयनित पंचायतों के लिए वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक पंचायत में निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा निकट के सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा। संबंधित पदाधिकारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर आम लोगों से सीधे सं...