हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 16 -- मौका था नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का। लोकभवन स्थित समारोह स्थल पर निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दल के वरिष्ठ नेता व नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का जिम्मा संभालने जा रहे बिजेंद्र यादव को प्रसन्नचित नहीं देख, उनके दोनों कंधे पर हाथ रखकर उनसे पूछा, आप हंस क्यों नहीं रहे हैं? हंसिये। फिर नीतीश कुमार ने बिजेंद्र प्रसाद के गाल पर हाथ रखा और उन्हें शपथ लेने की बधाई दी। यह दृश्य तब का है जब लोकभवन में शपथ लेने के बाद बिजेंद्र प्रसाद मंच से नीचे उतरे और सीधे नीतीश कुमार से जाकर मिले। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को भी बारी-बारी से उनके कंधे पर हाथ रखते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह का समय 10.50 बजे तय था। मगर साढ़े नौ बजे से ही नेता-कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.