चंदौली, दिसम्बर 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। इंटर कॉलेज सभागार में हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 215 वृद्ध महिला और पुरुषों को कंबल प्रदान किया गया। इस दौरान कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक अमरनाथ राय ने हंसू राय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। उन्होंने कंबल वितरण को कृपा नहीं सहयोग की बात कहीं। मुख्य अतिथि अमरनाथ राय ने कहा कि सफर ही जीवन है और मंजिल मौत है। क्योकि मंजिल पर पहुचने के बाद इंसान ठहर जाता है। इसलिए निरंतर अपने को सफर में ही रखना चाहिए। यह कंबल वितरण भी सफर ही है। जो निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हंसू राय अब हमारे बीच नहीं है। वह हमेशा कहा करते थे कि कंबल वितरण दया नहीं सहयोग है। हम सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.