हरदोई, मार्च 2 -- मल्लावां। होली त्यौहार पर पुलिस फ़ोर्स ने फ्लैग मार्च निकालकर अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी देकर शांति बनाए रखने की हिदायत दी। कस्बे में रविवार की शाम को सीओ रवि प्रताप सिंह, कोतवाल शिवाकांत पांडे ने पुलिस फ़ोर्स के साथ सुभाष पार्क होते हुए छत्ताटोला, बड़ी बाजार गंगारामपुर , मोहिउद्दीनपुर, मिर्ज़ापुर चुंगी नंबर दो, राघौपुर रोड, छोटा चौराहा सहित अन्य जगहों पैदल गस्त किया। कोतवाल शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि होली त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उदेश्य पैदल फ्लैग मार्च किया। उन्होंने होलिका दहन वाले स्थानों का निरीक्षण भी किया। लोगों ने हंसी खुशी त्योहार को मनाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...