बरेली, जनवरी 19 -- मीरगंज। गहवरा गांव में रविवार की दोपहर में खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर पुरुषोत्तम पुत्र प्रेमराज ने गाली गलौज कर घास काटनेवाले हंसिया से पुरुषोत्तम पुत्र मूल चंद पर हमला कर दिया। सिर में हंसिया लगने से पुरुषोत्तम पुत्र मूलचंद घायल हो गए। आरोपी ने घायल को लाठी से जमकर पीटा। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से घायल को बचाया। आरोपी से जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को उपचार को सीएचसी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.