संतकबीरनगर, अप्रैल 5 -- मेंहदावल, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के छपिया अंगद गांव में खेत में गेहूं की कटाई के दौरान विवाद में एक युवती पर हंसिया से हमला कर दिया गया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी शारदा देवी पत्नी महेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान करीब 11 बजे सुनीता पत्नी अजय यादव वहां पहुंची और किसी बात को लेकर विवाद करने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुनीता ने उनकी पुत्री ओलम्पी के सिर पर हंसिया से वार कर दिया। हमले में ओलम्पी का सिर फट गया और शरीर पर भी गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां सिर में तीन टांके लगाए गए। उपचार के बाद उसकी ह...