बोकारो, अगस्त 20 -- कसमार प्रखंड के दांतू पंचायत स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हंसलता में बुधवार को सहयोगिनी संस्था के द्वारा बाल विवाह को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक फिरोज आलम ने बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल एक कानूनी और सामाजिक अपराध है, बल्कि यह बच्चों (विशेषकर बालिकाओं) के मानसिक, शारीरिक और शैक्षणिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है। कम उम्र में विवाह से किशोरियों का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होता है और वे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं।

कार्यक्रम की गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की विस्तृत जानकारी ...