शामली, मई 12 -- शामली। विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाए जाने पर विश्वकर्मा समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया तथा इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। युवा नेता गौरव विश्वकर्मा ने हंसराज विश्वकर्मा से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गौरव विश्वकर्मा ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा का मंत्री बनना केवल विश्वकर्मा समाज ही नहीं, बल्कि पूरे शिल्पकार एवं कारीगर वर्ग के लिए सम्मान और गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव, कार्यशैली और दूरदर्शिता से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। यह भी पढ़ें- मंडल के संस्थापक की जयंती पर बांटी मिठाई उन्होंने विश्वास जताया कि हंसराज विश्वकर्मा सरकार...