कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम में बाथरूम में गिरने से कक्षा सात की छात्रा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से कोमा में जाने से मौत की बात सामने आई है। आवास विकास हंसपुरम निवासी राजेश कुमार शर्मा की 13 वर्षीय बेटी पल्लवी कक्षा सात में पढ़ती थी। परिवार में मां विमलेश व एक बड़ा भाई शुभ है। राजेश के मुताबिक पल्लवी पिछले कई दिनों से बुखार-खांसी से पीड़ित थी। आराम मिलने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले आए थे। वहीं 25 फरवरी की देर रात पत्नी के साथ सो रही बेटी सुबह रात चार बजे अकेले बाथरूम गई थी। वहीं फिसलकर सिर के बल गिर पड़ी। चीख सुनकर वह लोग उसे लेकर तत्काल हैलट पहुंचे। यहां इलाज के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.