कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता के हंसपुरम में देर रात अज्ञात ने घर के बाहर बंधे गोवंश को पार्क में लाकर उसकी गर्दन काट दी। सुबह इलाकाई लोगों की नजर पड़ी तो गोवंश का सिर कटा देखा, कुछ ही देर में इलाके में लोगों की भीड़ जुड़ गई। सूचना पर बजरंग दल और गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और आरोपितों को पकड़ने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गोवंश के शव को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी के पास गड्ढा खुदवा कर दफना दिया। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो तड़के 3:33 मिनट पर एक संदिग्ध कंबल ओढ़ कर जाता हुआ दिखाई दिया है। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया की माहौल बिगड़ने का प्रयास करने वाले की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...