प्रयागराज, दिसम्बर 27 -- वीआरएसएस बॉक्स थिएटर में आयोजित रंग आगाज नाट्योत्सव में शनिवार को नाटक 'पार्क' का मंचन किया गया। मानव कौल की लिखित और अजय मुखर्जी के कुशल निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक ने हास्य के माध्यम से गंभीर विस्थापन जैसे सामाजिक मुद्दे पर दर्शकों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। नाटक की कथा एक पार्क और उसकी तीन बेंचों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां अलग-अलग पात्र अपनी-अपनी जगह को लेकर संघर्ष करते नजर आते हैं। यह संघर्ष केवल स्थान का नहीं, बल्कि अस्तित्व, पहचान और स्वीकार्यता का प्रतीक बनकर सामने आता है। हंसी-मजाक और व्यंग्य के बीच नाटक विस्थापन की उस पीड़ा को उजागर करता है, जिसे वही समझ सकता है जिसने इसे झेला हो। थिएटर के अंतरंग वातावरण ने दर्शकों को कथा से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। प्रतीक सिंह, शशांक पांडेय, गजेंद्र यादव, शु...