दुमका, फरवरी 13 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता के जनरल मैनेजर मिलिंद देवेशकर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जीएम ने रेलवे परिसर स्थित पैनल कक्ष का जायजा लिया और स्टेशन प्रबंधक से स्टेशन पर संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं परिचालन संबंधी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों एवं रैयतों ने अपनी समस्याओं से जीएम को अवगत कराया। ग्रामीणों ने रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण के कारण बाधित आवागमन को सुचारु करने के लिए रास्ते की मांग की। रेलवे परिसर में शौच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.