दुमका, अप्रैल 13 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा में रविवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं समाज के अलग-अलग वर्गों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं पारंपरिक मूल्यों को सहेजने पर विशेष जोर दिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह बिगेंद्र कुमार उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न कालखंडों में मुगल और अंग्रेज आए, जिन्होंने यहां शासन किया और देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रभावित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि गुलामी के लंबे दौर में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को कमजोर करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज इस देश में अनादि काल से निवास करता आया है औ...