दुमका, मई 24 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौनी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीते शुक्रवार रात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली नहीं रहने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोशबिजली की आपूर्ति में समस्या शनिवार सुबह करीब एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। कम वोल्टेज रहने से पंखे, कूलर, पानी मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से कार्य नहीं कर सके। बिजली बाधित रहने से कई घरों की पानी टंकियां खाली हो गईं, ज...