हंसडीहा की बेटी ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति के हाथों मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
दुमका, सितम्बर 7 -- हंसडीहा। हंसडीहा की बेटी और शिक्षिका खुशबू कुमारी ने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। खुशबू कुमारी को यह सम्मान मिलने की खबर जैसे ही हंसडीहा पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि पूरे क्षेत्र और शिक्षा जगत के लिए गौरव का क्षण बताया। सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक खुशबू कुमारी ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और सहयोगियों के लिए है, जिन्होंने उन पर विश्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.