नई दिल्ली, मई 7 -- केप वर्डे में रुके हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमी होन्डुस से गुरुवार को 40 और यात्रियों को निकाल लिया। इन सभी को सेंट हेलेना द्वीप पर उतारा गया।नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित एक छोटे, चट्टानी द्वीप सेंट हेलेना में रुकने के दौरान लगभग 40 यात्रियों ने क्रूज छोड़ दिया। इन लोगों में वह महिला भी शामिल है जिसके पति (नीदरलैंड का नागरिक) की मौत हो गई थी। विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन ने कहा कि दूरस्थ द्वीप पर उतरने वालों में एक डच महिला शामिल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा इसमें एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक और स्विट्जरलैंड का नागरिक है, जिनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने यह पुष्टि नहीं की कि पोत से उतर गए यात्री अब कहां हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...