मेरठ, मई 14 -- खैरनगर में बुधवार को मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने चूहों से फैलने वाले हंता वायरस को गंभीर और घातक संक्रमण बताया। कहा कि यह वायरस संक्रमित चूहों के मल, मूत्र या लार के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है। इसी महीने जहाज पर हंता वायरस के मामले सामने आए हैं। बैठक में वायरस प्रसार को लेकर चिंता जाहिर की। इसके अलावा बैठक में 20 मई को कुछ व्यापारियों द्वारा किए जाने वाले बंद पर चर्चा की गई। व्यापरियों ने इस संबंध में किसी प्रकार के बहकावे में न आने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 20 मई की बंदी को सफल बनाएं दवा दुकानदार सर्जिकल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि कोई भी सर्जिकल की दुकान किसी भी तरह के बंद में सम्मिलित नहीं होगी।बैठक में पूर्व चेयरमैन नरेश चंद गुप्ता की मृत्यु के पश्चात रिक्त हुए च...