नई दिल्ली, मई 11 -- इन दिनों दुनिया के कुछ हिस्सों में हंता वायरस का कहर है। इस बीच कोरोना के एक नए वैरिएंट का पता चला है। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के एक नए समूह की पहचान की है। जापान और थाईलैंड के वैज्ञानिकों ने इस खोज को अंजाम दिया है। टोक्यो यूनिवर्सिटी के मुताबिक इस वायरस से इंसानों के संक्रमित होने की संभावना है। यह वायरस सार्स-कोव 2 के नजदीकी समूह वाला है जो चमगादड़ों में पाए जाते हैं। जापान की टोक्यो यूनिवर्सिटी के मेडिकल साइंस संस्थान और थाईलैंड के चुलालोंकॉर्न यूनिवर्सिटी में यह रिसर्च किया गया है। कोविड-19 महामारी से क्या संबंधचमगादड़ सार्स-कोव-2 से संबंधित कोरोना वायरस का मेन होस्ट है। यह हाल ही में कोविड-19 महामारी का कारण बनने वाला एजेंट है। हालांकि अभी तक चमगादड़ के सार्स-कोव-2 की विविधता और इसके बारे में अन्य जानकारियां ...