प्रयागराज, जून 22 -- हंडिया तहसील के थूलमा गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष पर दलित परिवार के साथ कथित मारपीट के विरोध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने कलक्ट्रेट में सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी लेखपाल को बर्खास्त करने की मांग की। आजाद समाज पार्टी के गंगापार जिलाध्यक्ष रामबहादुर वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के गंगापार अध्यक्ष ने बताया कि 15 जून को लेखपाल कुछ सहयोगियों के साथ थूलमा गांव में जमीन की नाप-जोख करने पहुंचे थे। जमीन का विवाद चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद एकतरफा कार्रवाई का प्रयास किया।विरोध यह भी पढ़ें- गर्भवती की पिटाई मामले में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने पर लेखपाल और उनके साथ आए लोगों ने राहुल वर्मा तथा...