गंगापार, अगस्त 11 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के पावन महीने में कांवर यात्रा के दौरान हंडिया क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिल रही है। कांवर लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर जा रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर लोग कांवरियों की सेवा में जुटे हैं। कांवरियों के लिए जगह-जगह पानी, शरबत, फल, चाय और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही विश्राम के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। रास्ते से गुजरने वाले कांवरियों को रोककर स्थानीय लोग श्रद्धा के साथ उनकी सेवा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सावन : दर्शनर्थियों में फलहार ओर दवा वितरित किया सेवा कार्य में युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।लगाए गए शिविरो में ...