गंगापार, मई 12 -- सैदाबाद। हंडिया पुलिस ने 12 बोर देसी अवैध तमंचे के साथ 26 वर्षीय युवक को लाक्षागृह पृथ्वीपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।थाना क्षेत्र के शंकरपुर लक्षागृह गांव निवासी प्रेमचन्द्र यादव पुत्र बृजराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध 12 बोर का देसी तमंचा, सात कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है। हंडिया कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि तमंचा व कारतूस अपनी भाभी जिया यादव को डराने धमकाने के उद्देश्य से लाया था। हंडिया बाजार जाने के लिए खड़ा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बरामद तमंचा व कारतूस के बारे मे पूछने पर बताया कि मैने यह तमंचा व कारतूस करछना से 7000 रुपये में खरीदा है। आरोपी ने तमंचा बेचने वाले का नाम बताने में असमर्थता जा...