गंगापार, फरवरी 1 -- सहसों में आयोजित हिमांशु सिंह स्मारक, सहसों कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल की पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोल्डी पटेल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख सहसों गीता सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक सर्वेश ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन मैच आरएस एकेडमी हंडिया और शिवानी हीरो रहीमापुर की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए हंडिया की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के आयोजक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार जनपदों की कुल आठ टीमों के बीच कुल 28 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मैच 2 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में तीरथ सिंह, भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.