चतरा, जून 6 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज चतरा मुख्य मार्ग स्थित नागिनदाहा पुल के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात टेलर के चपेट में आने से एक बाइकर चालक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई। मृतक हंटरगंज बाजार के बिहारी गुप्ता का 28 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर थाना ले आए। वहीं घटनास्थल पर अज्ञात ट्रेलर का नंबर प्लेट गिरा हुआ पाया गया। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। टेलर छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि युवक डुमरी पेट्रोल पंप अपने मोटरसाइकिल में तेल भरवाने गया था। तेल भरवा कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान डोभी से चतरा की ओर जा रहे टेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया। ज...