हंटरगंज के मजदूर रिम्स में हुई मौत
चतरा, जून 10 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज प्रखंड के उरैली पंचायत के धरधारा गांव के किसुन साव के 40 वर्षीय पुत्र जितेंद्र साव की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया है। मजदूर की मौत के बाद उसके सात बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक मजदूर का परिवार पूरी तरह असहाय हो गया है। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र साव पिछले तीन दिनों से बीमार चल रहा था। पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल भर्ती कराया । स्थिति में सुधार नही होने पर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की देर रात इलाज के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण गंभीर बीमारी बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.