चतरा, सितम्बर 29 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के 4 साल पूर्व हुए चर्चित एसिड कांड में आखिरकार बच्ची को इंसाफ मिल गया है। मामले में न्यायालय ने आरोपी युवक संदीप भारती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही विभिन्न धाराओं में कुल चार लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत ने निर्देश दिया है कि जुर्माने की राशि पीड़िता को दी जाएगी और उसके इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। यह मामला 4 साल पहले पूरे जिले में चर्चा का विषय बना था। यह भी पढ़ें- तुम सबसे बहादुर, जिसे अंकल कहती थी अब वह... 10 साल की रेप पीड़िता को जज का भावुक संदेशकार्यवाही आरोपी ने एक नाबालिग बच्ची पर एसिड से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। घटना के बाद आरोपी बाहर भागने की फिराक में था।...