चतरा, जून 30 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के नावाडीह गांव के एक युवक की मौत दिल्ली में सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक युवक मो नसरू का 30 वर्षीय पुत्र मो एहतेशाम है। एहतसाम दिल्ली में रहकर टेलर का काम करता था। वह दिल्ली के मुनिरका में रहता था। 2 दिन पूर्व अपने घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। जब देर शाम तक वापस नही लौटा तो लोग खोजबीन करने में जुट गई। लेकिन युवक का कोई भी जानकारी नहीं मिल पाया। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत हुई एक युवक का शव बरामद किया। दिल्ली पुलिस को मृत युवक के पास से बरामद आधार कार्ड के मदद से दिल्ली पुलिस ने हंटरगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी और शव का शिनाख्त कर परिजनों को इसकी जानकारी दिया। इसके बाद परिजन दिल्ली के मुनिरका थाना पहुंचे और शव की पहचान किया। दिल्ली पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम करा ...