रामपुर, फरवरी 12 -- अधिवक्ता की हत्या के बाद रामपुर में काफी संख्या में अक्रोशित भीड़ जिला अस्पताल पहुंच गई। वहां उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर अक्रोशित भीड़ को देखते हुए एक के बाद एक जिले के टांडा, शहर कोतवाली, पटवाई, सिविल लाइंस, गंज के अलावा पुलिस लाइन के फोर्स का पहुंचा शुरू हो गया। इस बीच लगातार बढ़ती भीड़ के बाद प्रशासन ने मुरादाबाद से शहर कोतवाली, कुंदरकी, मुढ़ापांडे, दलपतपुर और बरेली के मीरगंज समेत अन्य जिलों का फोर्स को रामपुर भेजा। लाइसेंसी पिस्टल के साथ दफ्तार आता था लिपिक रामपुर। अधिवक्ता की हत्या के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी बाबू लाइसेंसी पिस्टल लगाकर दफ्तर आता था। वह प्रतिदिन पिस्टल सा...