देवरिया, दिसम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया की बोर्ड बैठक शुक्रवार को पालिका के बापू भवन स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने किया। बैठक में शहर के विभिन्न सड़कों पर हुए अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। सभासदों ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए उसके विरूद्ध सदन से कार्रवाई की मांग की। वहीं दुकानदारों को एक तय सीमा के अन्दर ही दुकान लगाने के लिए निर्देश जारी करने का सदन से आग्रह किया। बैठक में जलकल के पाइप का विस्तार एवं निर्माण कार्य के लिए 30 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ। बोर्ड बैठक में पिछले बोर्ड बैठक के पुष्टि पर विचार हुआ। वहीं इसके अलावा प्रकाश अनुभाग एवं जलकल अनुभाग द्वारा प्रस्तुत आगणनों की स्वीकृति तथा निर्माण अनुभाग द्वारा प्रस्तुत नगर क्षेत्र में कराये जाने वा...