सहरसा, मार्च 20 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रखंड प्रमुख सिन्धु कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार माहौल में संपन्न हुई। बैठक में वार्षिक कार्य योजना सहित पूर्व बैठक के निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कार्य योजना को लेकर सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई। उनका आरोप था कि समिति सदस्यों की अनुशंसा के बिना ही योजनाओं को गलत तरीके से शामिल किया गया है। इस मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ते देख बिहरा थाना पुलिस को बुलाना पड़ा, जिसके बाद माहौल शांत कराया गया। बैठक में कई विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी सदस्यों ने नाराजगी जताई। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख, उप प्रमुख, बीडीओ सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...