अमरोहा, नवम्बर 19 -- हसनपुर, संवाददाता। थाना सैदनगली के गांव ढक्का में प्रेमिका द्वारा बारात में हंगामा करने के बाद दूल्हे व उसके परिजनों ने शादी में दिया दहेज व खाने आदि पर खर्च छह लाख रुपया लड़की पक्ष को लौटा दिया है। उधर, बारात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी अफसार पुत्र इकरार की बारात सोमवार दोपहर थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का में आई थी। खाना खाने के बाद निकाह की तैयारी चल रही थी कि इसी दौरान करीब 30 वर्षीया महिला मौके पर आ पहुंची और हंगामा करने लगी। आरोप लगाया कि अफसार ने शादी का झांसा देकर छह वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया है। अब वह गुपचुप तरीके से ढक्का में बारात लेकर आ गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.