भागलपुर, मई 31 -- सुल्तानगंज /अकबरनगर संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसे लेकर परिजनों के बीच हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराते हुए संबंधित युवक को पूछताछ के लिए थाना ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, युवती करीब तीन माह पूर्व अपने मौसी के घर आई थी। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक से उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। युवती ने युवक से अजगैवीनाथ मंदिर घूमने की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई, जिसके बाद इसकी सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई। युवती के परिजन आक्रोशित हो गए और युवक के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। था...