भागलपुर, अप्रैल 7 -- बिहपुर में कांग्रेस भवन के गेट पर रविवार को लगाया गया ताला सोमवार की सुबह खुला मिला, लेकिन इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार सुबह एक कार्यकर्ता की सूचना पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम जब भवन पहुंचे तो गेट खुला पाया। इसके बाद उन्होंने अन्य कांग्रेस नेताओं को इसकी जानकारी दी। हालांकि भवन में ताले के बहाने बिहपुर में कांग्रेस की राजनीति गरम हो रही है। पार्टी के अंदर खेमेबाजी बढ़ती नजर आ रही है। एक तरफ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने ताला लगावाने का आदेश देने की बात से इंकार किया है। ऐसे उन्होंने कहा है कि विधिवत काम शुरू करने के बाद वहां के मामले की जानकारी लेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव गौरव कुंवर ने उनके बयान को गलत बताया है और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.