कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, संवाददाता। तपेश्वरी मंदिर में दुकान हटाने को लेकर बजरंगियों द्वारा किए गए हंगामे व अल्टीमेटम के बाद पुलिस फाेर्स ने मेले में फ्लैग मार्च कर निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया।तपेश्वरी मंदिर में हिन्दुओं दुकानदारों से अभद्रता कर उनकी दुकानें हटाए जाने की जानकारी पर शनिवार रात बजरंग दल के नेता शिवम सोनकर ने हंगामा कर विशेष समुदाय के लोगों को दुकानें न लगाने की चेतवानी दी थी। यहां तक कि सिंदूर बेच रहे दो लोगों से नाम पूछने के बाद वे बुरी तरह बिफर गए थे। हालातों को ध्यान में रख व नवरात्र में भक्तों की भीड़ को देख एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह की मॉनिटिरिंग में पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। जबकि रविवार रात व सोमवार को पुलिस फोर्स ने मंदिर के आस-पास फ्लैग मार्च कर दुकानदा...